राम सागर तालाब का गंदा पानी निकासी हेतु गेट स्वच्छ पानी भरने हेतु 14 नंबर नहर में गोल पाइप डालकर सीधे तालाब से जोड़ने की मांग

राम सागर तालाब का गंदा पानी निकासी हेतु स्लून गेट लगाने एवं स्वच्छ पानी भरने हेतु 14 नंबर नहर में गोल पाइप डालकर सीधे तालाब में जोड़ने की मांग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अधक्ष लक्ष्मी सहू
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
रामसागर तालाब में इन दिनों गहरीकरण एवं (सौंदर्यीकरण) का कार्य तेजी से चल रहा है। नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने तालाब क्षेत्र में शुद्ध जल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पाइपलाइन डालने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। रामसागर तालाब का गंदा पानी निकासी हेतु गेट लगवाने तथा 14 नंबर नाहर नाली जो पांडेपारा से गुजरती है उसका शुद्ध पानी गंदा पानी से भरा डाबरी में जाता है डबरी के माध्यम से रामसागर तालाब में गंदा पानी भर जाने से पूरे तालाब का पानी गंदा बदबूदार और कीड़ा युक्त हो जाता है जिसे आसपास के वार्ड के रहवासियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वर्तमान में रामसागर सुख है और मिट्टी निकालने का कार्य चल रहा है इस समय गंदा पानी निकासी है तू गेट लगाया जा सकता है तथा 14 नंबर नहर नाली में ह्यूमन गोल पाइप के माध्यम से डाबरी के किनारे किनारे होते हुए रामसागर तालाब पुलिया में जोड़ा जा सकता है रामसागर तालाब पूर्व में दो-तीन बार सोंधीकरण का कार्य किया जा चुका है वर्तमान में गहरीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है
चेंबर अध्यक्ष ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि रामसागर तालाब क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वहां स्वच्छ एवं शुद्ध जल की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का विकास भी जरूरी है, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पानी उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
नगरवासियों ने भी चेंबर ऑफ कॉमर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रामसागर तालाब शहर की पहचान है और यहां सुविधाओं का विस्तार होना समय की मांग है।
वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।



