चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने नेहरू चौक एवं मंडी चौक में किया ध्वजारोहण

चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने नेहरू चौक में फहराया तिरंगा
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार
बलौदा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने नेहरू चौक में ध्वजारोहण किया शुरुआत राष्ट्रीय वंदे मातरम से हुई उसके बाद व्यापारी चैंबर ऑफ़ सदस्यों ने राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ चैंबर संरक्षक हेमचंद केसवानी किया सभा को सुरेंद्र शर्मा गोपाल केशरवानी शिव शंकर अग्रवाल मुरारी साहू अभिषेक तिवारी शिवम साहू ने संबोधित किया
लक्ष्मी साहू ने अपने उद्बोधन में व्यापारियों से व्यवसाय से संबंधित सुझाव लिए चेंबर के कामकाज की जानकारी दी उन्होंने 30 जुलाई की बैठक के निर्णय के अनुसार व्यापारियों के लिए सिरपुर पिकनिक आयोजन की जानकारी दी अधिक से अधिक सदस्य शामिल होने की अपील की सदस्यों की सूची बनाने की जिम्मेदारी दिलीप केसरवानी के दी गई कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सदस्य इंद्र कुमार जैन के द्वारा नए बने सदस्य को सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए ध्वजारोहण कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ सदस्य नागरिक इंद्र कुमार जैन बद्री केसरवानी श्याम केशरवानी उमेश अग्रवाल मीडिया प्रभारी दिलीप माहेश्वरी उपस्थित हुए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप माहेश्वरी को पीआई बी भारत सरकार द्वारा पांच दिवसीय गुजरात मॉडल अध्ययन दल में शामिल होकर अपने विकास और सुशासन के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स परिवार की ओर से उन्हें सम्मान किया गया
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने पिंक टॉयलेट की मांग को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों एवं व्यापारी द्वारा लगातार शहर में कई स्थानों में पिक टॉयलेट की मांग को देखते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा 10 लाख की घोषणा की गई लंबे समय से शहर के बाजार में महिला प्रसाधन की मांग लंबे समय से की जा रही थी चेंबर की ओर से ज्ञापन पर चेंबर सदस्य मुरारी साहू ने संसद बृजमोहन अग्रवाल को व्यापारी एवं महिलाओं की परेशानी से विस्तृत रूप से जानकारी दी चेंबर के पदाधिकारी हेमचंद केसरवानी मुरारी साहू महेंद्र सलूजा उमेश अग्रवाल कैलाश साहू संजय पटेल सहित बहुत से पदाधिकारी के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस में सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से भेंट कर समस्याओं को अवगत कराया नगर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र ही जमीन अलर्ट करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में दो छोटे बच्चे जय नील जायसवाल मोक्ष जायसवाल दोनों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपनी प्रस्तुति दी



