Uncategorized

सेवा, संवेदना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग

सेवा, संवेदना और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
स्वतंत्रता दिवस समारोह
देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर, विद्यार्थियों ने शहीदों की वीरगाथा को किया जीवंत
बलौदाबाजार। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ध्वजारोहण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतिका शंकर तिवारी (एम.बी.बी.एस., एम.डी.) रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि नर्सिंग और चिकित्सा का क्षेत्र सेवा, संवेदना एवं मानवता से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर, जलियांवाला बाग एवं शहीद भगत सिंह जैसे विषयों पर प्रस्तुतियों ने वीरता, त्याग और बलिदान की गाथा को प्रभावी ढंग से जीवंत किया। वहीं जेएनयू विषय पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भाषण भी चर्चा का विषय रहा।
देशभक्ति गीतों, ओजपूर्ण भाषणों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का आयोजन राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा दुबे, संदीप पाण्डेय, मनोज दुबे, ढालेन्द्र गिरी, प्राचार्य श्रीमती संध्या घृतलहरे, चंद्रहासिनी टण्डन, पिंकी गुप्ता, अंजूलता साहू, शोभना वर्मा, ज्योति लहरे, स्वाति, किरण सहित कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और राष्ट्रभक्ति से भरी प्रस्तुतियां समारोह का विशेष आकर्षण रहीं।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button