Uncategorized

वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुक्तिधाम उन्नयन हेतु 62.95 लाख से कराया जाएगा विकास कार्य

वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुक्तिधाम उन्नयन हेतु 62.95 लाख से कराया जाएगा विकास कार्य
नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति न.पा. अध्यक्ष अशोक जैन ने जताया आभार
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
मांग अनुरूप मुक्तिधाम के उन्नयन के कार्य से नगर वासियों को मिलेगी सुविधा
बलौदा बाजार ।
नगर में विकास कार्यों के क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने निविदा की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। मुक्तिधाम में विकास कार्यों के लिए नगर पालिका द्वारा कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया था, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने मुक्तिधाम में विकास कार्य कराए जाने के कार्य को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा से चर्चा कर आवश्यक मांगे रखी गई थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए कार्य हेतु राशि उपलब्ध कराई गई ।

राज्य प्रवर्तित योजना मद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य हेतु 62.95 लाख की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ किए जाने निर्देशित किया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मुक्ति धाम के उन्नयन कार्य हेतु प्राप्त राशि से विकास के कार्य निष्पादित किया जाना है, यह मांग पूर्ण किए जाने पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव जी व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी के मिले सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं वार्ड पार्षद सलमान शेख सहित नगर पालिका के सभी पार्षद गणों ने हृदय से धन्यवाद वह आभार व्यक्त किया है।

मोक्ष धाम में व्याप्त कमी को देखते हुए समय-समय पर विकास कार्य कराए जाने की आवश्यकता नगर वासियों एवम वार्ड वासियों के द्वारा मुक्ति धाम में कमी महसूस की जाती रही है, जिसे संज्ञान में लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने उन्नयन कार्य कराए जाने मुक्तिधाम कार्य योजना प्रस्तावित किया गया था, मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु कराए जाने वाले कार्यों में मुक्तिधाम सौन्दर्यीकरण कार्य के साथ, पौधा रोपण (पाम ट्री) पेयजल हेतु बोर्ड खनन, दरवाजे,पेवर ब्लॉक, कंपाउंड वॉल (दीवार) प्रतीक्षालय, प्रसाधन, शौचालय, म्यूरल आर्ट (सीमेंट कला) प्रकाश व्यवस्था, कचरा संग्रहण हेतु डस्टबिन व बैठेने की व्यवस्था हेतु कुर्सी लगाई जाएगी।

मुक्तिधाम उन्नयन का कार्य अत्यंत आवश्यक था जब अंतिम यात्रा में अपने परिजनों की अंत्येष्टि कार्य में लोग आते हैं तो मुक्तिधाम में संसाधनों की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, प्रतीक्षालय व बैठक व्यवस्था के साथ प्रसाधन व पेयजल की कमी महसूस होती थी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के प्रयासों से उक्त कार्य कराए जाने से लोगों को राहत मिलेगी साथ ही सर्व सुविधायुक्त मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार की क्रिया भी सुविधापूर्ण ढंग से परिजनों के द्वारा पूर्ण की जा सकेगी वार्ड वासियों एवं नगर वासियों ने इस कार्य के प्रति नगर पालिका परिषद के संवेदनशीलता की सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button