Uncategorized

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया गया रक्तदान ,66 यूनिट रक्त की हुई प्राप्ति

*कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा*

रिपोर्टर दिलीप महेश्वरी

◼प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया गया रक्तदान ,66 यूनिट रक्त की हुई प्राप्ति

ब्रह्म कुमारी संस्थान की पूर्व प्रशासिका डॉ दादी प्रकाश मणि जी की 19 वीं पुण्य स्मृति पर समाज सेवा प्रभाग एवं प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सयुंक्त तत्वावधान में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 66 यूनिट रक्त दान किया गया । इसमें 50 पुरुष और 16 महिला हैं ।

ब्रह्म कुमारी से जुड़ सदस्यों ने बताया कि ,रक्तदान जीवन रक्षा हेतु अति आवश्यक है,इस कार्यक्रम द्वारा समाज को यह सन्देश दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा के अनुसार 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने इस नेक कार्य सराहना की है तथा समाज जो रक्तदान हेतु प्रेरित करते रहने की आशा व्यक्त की है जिससे समाज मे रक्तदान हेतु सकारात्मक माहौल बन सके ।शिविर में अंशुल सिंग, राजेन्द्र कुमार घिर्रे ,यामिनी साहू, शेष राम वर्मा , ने जिला अस्पताल से आवश्यक सहयोग किया।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button