Uncategorized

लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत किया गया चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा

लक्ष्मी वर्मा ने बजरंग मंदिर में भगवान का दर्शन किया

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

बलौदा बाजार पहुंचने पर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का स्थानीय चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर व्यापारियों एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। जैसे ही लक्ष्मी वर्मा का काफिला बजरंग चौक पहुंचा पटाखे की लड़ी लगाकर उनका स्वागत किया गया उन्हें फूलों की माला से उनका स्वागत किया गया चेंबर के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बलौदा बाजार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने पुष्प देकर उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के व्यापारिक मुद्दों एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। लक्ष्मी वर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। लक्ष्मी वर्मा बजरंग मंदिर गई वहां भगवान की आरती मैं शामिल होकर छत्तीसगढ़ विकास के लिए भगवान से कामना की
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने क्षेत्र के विकास हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
राज्यसभा सदस्य के इस दौरे से व्यापारियों में नई उम्मीद जगी है और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।
इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, विशेष सलाहकार अभिषेक मिकी तिवारी, मीडिया प्रभारीगण दलजीत सिंह चावला, दिलीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शंकर दुलानी, श्याम सुंदर केसरवानी, विपिन बिहारी वर्मा महेंद्र वर्मा हेमचंद केसरवानी, रामगोपाल केसरवानी, कृष्णानंद अग्रवाल, सतीश साहू, नरेश भट्टर, संजू पटेल, वासु ठाकुर, विनय गुप्ता, राजेश बाबा केसरवानी, नवनीत अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, संजय नारायण केसरवानी, पवन जायसवाल, संतोष चक्रधारी, रोमी सलूजा, पीयूष मिश्रा, रविकांत अग्रवाल, दिनेश वर्मा, ऋषभ जैन, नितिन गुप्ता, राजू गुप्ता प्यारे लाल सेन, प्रेम नारायण केसरवानी, लक्ष्मी केसरवानी, मनीष सोनी, सूर्या हरिरमानी, आयुष बरनवाल, नानक पंजवानी, इंदु इंजवानी, राजेश रोहरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button