Uncategorized
मावली माता मंदिर में हजारों ज्योतमावली माता मंदिर में हजारों ज्योत कलश प्रज्वलित हुए

- मावली माता मंदिर में हजारों ज्योत कलश प्रज्वलित हुए
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मावली माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर हजारों ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के अवसर पर मावली माता मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
प्राचीन मान्यता और श्रद्धा से जुड़े इस मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्तों की विशेष आस्था देखने को मिलती है। ज्योति कलशों की पवित्र ज्योति से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी पर हवन-पूजन के साथ माता की आराधना ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन करते रहे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मावली माता मंदिर में नवरात्र पर्व के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शाती है। कलश प्रज्वलित हुए
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन मावली माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर हजारों ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के अवसर पर मावली माता मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
प्राचीन मान्यता और श्रद्धा से जुड़े इस मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्तों की विशेष आस्था देखने को मिलती है। ज्योति कलशों की पवित्र ज्योति से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी पर हवन-पूजन के साथ माता की आराधना ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन करते रहे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मावली माता मंदिर में नवरात्र पर्व के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शाती है।



