मांआदिशक्ति गरबा महोत्सव में नशे मुक्ति का दिया संदेश

मां आदिशक्ति रास गरबा महोत्सव में भक्ति और नशामुक्ति का संदेश, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरके प्रतिभागी
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। मां आदिशक्ति रास गरबा महोत्सव का आयोजन हाई स्कूल ग्राउंड में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है। महोत्सव में जहां मां आदिशक्ति की आराधना में महिलाएं गरबा नृत्य कर भक्ति में लीन नजर आ रही हैं, वहीं आयोजन के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया जा रहा है।
गरबा स्थल पर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जो लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रतिभागी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। ढोल की थाप और भक्तिमय संगीत के बीच प्रतिभागियों के उत्साह और उमंग ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया है।
महोत्सव के लिए स्टेज को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। सुसज्जित मंच पर गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। महिलाओं और युवतियों की सामूहिक गरबा प्रस्तुतियां उत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संगम
मां आदिशक्ति रास गरबा महोत्सव केवल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बन रहा है। नशामुक्ति का संदेश देकर आयोजकों ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा यह आयोजन नगर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वैदेही नामदेव को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ उन्होंने बताया मैं लगभग 3 साल से गरबा कर रही हूं इस बार मैंने बहुत मेहनत की थी



