शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारी
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा होंगे शामिल

बलौदा बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल को, तैयारियां तेज
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार में चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चेंबर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य साहू धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई थी सभी सदस्यों ने एक स्वर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है जिसमें सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल की सजावट, अतिथियों के स्वागत और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में शाम 7:00 बजे आयोजित किया गया है
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सतीश थो थ्रोरानी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री चंद सुंदरानी पूर्व विधायक एवं संरक्षक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने बताया कि यह समारोह व्यापारिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक होगा। सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और हर कोई अपने-अपने कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है।
12 अप्रैल को होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह बलौदा बाजार के व्यापारिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।



