हौसलों की मिशाल – अर्चना बघेल को श्रीमती कौशल्या देव साय ने किया सम्मानित*

*हौसलों की मिशाल – अर्चना बघेल को श्रीमती कौशल्या देव साय ने किया सम्मानित*
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास को समर्पित राष्ट्रीय संगठन ” सक्षम – समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मण्डल” अंतर्गत महिला आयाम छत्तीसगढ़ स्तर पर दिव्यांग महिला और दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली महिलाओं के लिए महिला सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर के निकट ग्राम सेमरिया स्थित अविनाश गार्डन सिटी में ” कोपलवाणी श्रवण बाधित आवासीय विद्यालय” में किया गया।दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाकर जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही प्रेरणास्त्रोत अर्चना बघेल जो कि बलौदाबाजार जिले के कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर पदस्थ है और 90% अस्थिबाधित दिव्यांग है। उनको छ. ग. महिला आयाम सक्षम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। अपने दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर अर्चना ने न केवल स्वयं को सशक्त बनाया है बल्कि अन्य दिव्यांगजनों को सशक्त, शिक्षित, आत्मनिर्भर और समाज के मुख्य धारा में जुड़ कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
कोपलवाणी विद्यालय की संस्थापक पदमा शर्मा के मार्गदर्शन में यह विद्यालय विगत 21 वर्षों से संचालित है, जहां प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ -साथ पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक कौशल भी सिखाते हैं।
विद्यालय के छात्र गौकरण पाटिल एक असाधारण दिव्यांग कलाकार हैं, जो जन्म से ही दोनों हाथों के बिना, बोल और सुन न पाने के बावजूद पैरों से अद्भुत पेंटिंग बनाते हैं। उनकी बनाई पेंटिंग द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया साथ ही पदमा शर्मा द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि ” जब भी किसी कार्यक्रम का आयोजन हो उसमें बुके देने के बजाय दिव्यांगों द्वारा बनाए पेंटिंग या गमलों से अतिथियों का सम्मान कर दिव्यांग कलाकारों को रोजगार का अवसर प्रदान करें।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देव साय जी, धर्मपत्नी माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी (मुख्यमंत्री छ. ग. शासन), विशिष्ट अतिथि शताब्दी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष छ. ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, सचिव अनूप पांडेय, सह सचिव अंजलि चावड़ा, डॉ. नम्रता सिरमौर, डॉ. कमल वर्मा, आनंद सिंघानिया, कोपलवाणी संस्थापक पदमा शर्मा के साथ-साथ अन्य जिलों से सशक्त दिव्यांग महिलाएं एवं दिव्यांगजनों के विकास के लिए कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिले में सक्षम टीम से डॉ. राजेश अवस्थी सीएमएचओ, सचिव नूतन सेन एवं अन्य सदस्यों तथा परिवार ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।



