सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार: औषधि विभाग की सघन जांच अभियान

सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार: औषधि विभाग की सघन जांच अभियान
छत्तीसगढ़ में आम जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए औषधि एवं प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ शासन नियंत्रण खाद एवं औषधि प्रशासन एवं जिला बलौदा बाजार आदेशनुसार अनुसार 27 अप्रैल से 11 में तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत प्रथम चरण की प्रथम दिवस में औषधि एवं प्रशाधन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला बलौदाबाजार में स्थित आठ कॉस्मेटिक एजेंसी एवं फर्म का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पादकों की लेवलिंग एवं क्रय विक्रय बिल की जांच की गई गुणवत्ता जांच हेतु दो कॉस्मेटिक उत्पादो का नमूना संकलन कर राज्य औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया जांच के दौरान कॉस्मेटिक उत्पादन केवल अधिकृत एवं लाइसेंस धारी विक्रेताओं से ही क्रय विक्रय कर बिल का विधिवत संधारण एवं उत्पादो के उचित भंडारण एवं सुरक्षित रख रखाव हेतु फर्म को निर्देशित किया गया प्रथम चरण के द्वितीय दिवस में दिनांक 28 /4/26 से कुल 07 थोक औषधि विक्रय परिसरों की जांच की गई फर्म में संधारित विभिन्न प्रकार की औषधि एवं प्रशासन सामग्री के भंडार रखरखाव एवं क्रय विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई एवं दवाइयां को उचित तापमान पर भंडारण कर हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर, किराना दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में अचानक जांच की गई।
अधिकारियों की टीम ने दवाइयों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, स्टॉक रजिस्टर तथा लाइसेंस की वैधता की बारीकी से जांच की। वहीं खाद्य पदार्थों की शुद्धता, पैकेजिंग और स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया गया।
जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस दवा का विक्रय न करें तथा एक्सपायरी या संदिग्ध गुणवत्ता की वस्तुओं को तत्काल हटाएं।
अभियान के दौरान लोगों को भी जागरूक किया गया कि वे दवा खरीदते समय बिल अवश्य लें,
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि “सही दवा, शुद्ध आहार” का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके और प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।



