Uncategorized
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा से मुलाकात की

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
- बलौदा बाजार।चैबर ऑफ़ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल ने आज ओपी शर्मा, पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, और मुलाकात का मुख्य बिंदु व्यापारीयों के हितों की सुरक्षा एवं उनकी सुविधाओं और बेहतरी से जुड़ा था, साथ ही मोबाइल हैकिंग से संबंधित एक सेमिनार आयोजित करने के लिए भी उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया। इस बैठक में अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री जुगल भट्ठर , उपाध्यक्ष शंकर दुलानी, उमेश अग्रवाल, पियूष मिश्रा दुर्गा प्रसाद जायसवाल और सतीश साहू भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का समर्थन किया और इस मामले को अगले स्तर पर गंभीरता से देखने का अनुरोध किया, ताकि सभी व्यापारी और नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।”a



