Uncategorized

20 मई को समस्त दवाई दुकान बंद रहेगीऑनलाइन दवाई बिक्री के विरोध में बंद रहेगी

कलेक्टर को दिया ज्ञापन आपातकालीन दवाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार। देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को ऑल इंडिया स्तर पर दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जिला बलौदा बाजार भाटापारा ड्रग एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए जिले की समस्त मेडिकल दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है। जिला बलौदा बाजार भाटापारा के पदाधिकारी ने आज बलौदा बाजार कलेक्टर  ज्ञापन दिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों की उपलब्धता से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।
एसोसिएशन का कहना है कि दवा एक संवेदनशील विषय है, जिसमें मरीज को सही मार्गदर्शन और फार्मासिस्ट की सलाह आवश्यक होती है। ऑनलाइन माध्यम में कई बार बिना जांच-पड़ताल के दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे नियमों के उल्लंघन की संभावना बढ़ जाती है।
20 मई को बलौदा बाजार शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर कुछ दुकानों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है
ड्रग एसोसिएशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि बंद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने तथा स्थानीय मेडिकल व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button