कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार के लिए श्रीमती सुनीता वर्मा को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि,

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार के लिए श्रीमती सुनीता वर्मा को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि,
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्री जी का बड़ा निर्णय
बलौदाबाजार | छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और बलौदाबाजार के माननीय विधायक टंकराम वर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण, सरकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर मजबूत प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंत्री जी ने जनपद पंचायत बलौदाबाजार में होने वाली नियमित बैठकों में भाग लेने के लिए भाजपा नेत्री श्रीमती सुनीता वर्मा को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि श्रीमती वर्मा जनपद पंचायत बलौदाबाजार में जनपद सदस्य के साथ स्वास्थ एवम महिला बाल विकास विभाग में सभापति रह चुकी हैं । जिसका अनुभव का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के संबंध में विभागीय स्तर पर आधिकारिक पत्र जारी कर कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को विधिवत सूचित कर दिया गया है। माननीय मंत्री जी द्वारा अनुमोदित इस आदेश के अनुसार, अब से जनपद पंचायत की समस्त नियमित बैठकों और समीक्षाओं की सूचना माननीय मंत्री जी के साथ-साथ उनकी अधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती सुनीता वर्मा को भी अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी, ताकि वे बैठकों में सक्रिय रूप से उपस्थित होकर जन-समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय कर सकें।
इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य बलौदाबाजार क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विकास योजनाओं और आम जनता की मांगों का समय पर और प्रभावी तरीके से निपटारा करना है । इस निर्णय से सरकारी योजनाओं की गति और बढ़ेगी। इसके लिए श्रीमती वर्मा ने माननीय मंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किए हैं,



