Uncategorized

बलौदाबाजार में ईडी और आईटी का एक्शन कारोबारी राजकुमार सर्राफ के यहां ईडी का छापा

बलौदा बाजार से विशेष रिपोर्ट दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार में ईडी और आईटी का एक्शन
कारोबारी राजकुमार सर्राफ के यहां ईडी का छापा

बलौदा बाजार से विशेष रिपोर्ट दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार: जिले के प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) की कार्रवाई हुई. यह संयुक्त कार्रवाई लगभग 24 घंटे बाद पूरी हो गई. जांच के दौरान दोनों एजेंसियों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की और आवश्यक रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर रवाना हो गई.

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे अपनी कार्रवाई पूरी कर स्थल से निकल गई थी. इसके बाद आयकर विभाग की टीम देर रात तक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन में जुटी रही. देर रात आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी कार्रवाई समाप्त की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए.
मीडिया के सवालों पर चुप रहे अधिकारी
कार्रवाई पूरी होने के बाद जब बाहर निकल रहे अधिकारियों से मीडिया ने पूछताछ की कि जांच किस मामले में की गई और क्या कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या साक्ष्य मिले हैं, तो अधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की. वे बिना बयान दिए वाहनों में बैठकर रवाना हो गए. अधिकारियों की चुप्पी के बीच इतना स्पष्ट है कि कार्रवाई व्यापक स्तर पर हुई और जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेजों का परीक्षण किया गया.

दस्तावेजों की होगी विस्तृत जांच
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य सामग्री की अब संबंधित एजेंसियां विस्तृत जांच करेंगी. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल ईडी और आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या बयान जारी नहीं किया गया है.

पूरे शहर में बनी रही चर्चा
करीब 24 घंटे तक चली इस कार्रवाई के चलते पूरे दिन बलौदाबाजार में चर्चाओं का दौर जारी रहा. कारोबारी वर्ग और आम लोगों की नजरें इस कार्रवाई पर टिकी रहीं. दोनों केंद्रीय एजेंसियों की मौजूदगी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही. अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जांच एजेंसियां दस्तावेजों की पड़ताल के बाद क्या निष्कर्ष निकालती है. क्या इस मामले में आगे कोई नई कार्रवाई या आधिकारिक खुलासा किया जाता है.

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button