Uncategorized

छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्याख्याता पर निलंबन का प्रस्ताव*

 

  1. *छात्रों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्याख्याता पर निलंबन का प्रस्ताव*

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार, 18 सितम्बर 2026/ स्वामी आत्मानंद
पंडित चक्रपाणी शुक्ल उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार मे पदस्थ व्याख्याता नरेश तिवारी के द्वारा शाला में शराब सेवन कर आने एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के
साथ अभद्र व्यवहार पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान मे लेते हुए निलंबन की कार्यवाही हेतु अनुशंसा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था मे अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा व्याख्याता नरेश तिवारी द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर 2026 को शराब सेवन करने एवं छात्रों के साथ गाली गलौच करने की शिकायत प्राचार्य से की गई। उक्त शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उक्त संदर्भ में समक्ष में चर्चा किया गया एवं संबंधित व्याख्याता के उपस्थित होने पर उनका शराब सेवन किया जाना प्रतीत होने पर तत्काल तहसीलदार बलौदाबाजार के द्वारा 17सितंबर .2026 को शराब सेवन की पुष्टि हेतु डांक्टरी मुलाहिजा कराया गया जिसमें नरेश तिवारी व्याख्याता का 17 सितम्बर को शाला में शराब सेवन कर आना प्रमाणित पाया गया है।

व्याख्याता नरेश तिवारी का शाला में शराब सेवन कर आना एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से गाली -गलौज किया जाना कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के निहित नियमों के विपरीत पाया गया। व्याख्याता नरेश तिवारी के उक्त कृत्य के कारण उनके विरुध्द निलंबन का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डीपीआई रायपुर को प्रेषित किया गया है।

 

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button