Uncategorized

अंशुल माहेश्वरी का उप अभियंता पद पर चयन

अंशुल माहेश्वरी का उप अभियंता पद पर चयन

रायपुर निवासी अंशुल माहेश्वरी का छत्तीसगढ़ शासन की प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) में उप अभियंता के पद पर चयन हुआ है।
अंशुल इससे पूर्व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (Rural Engineering Services) विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और मेधा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंशुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं।
अंशुल माहेश्वरी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सुनील माहेश्वरी एवं शिवानी माहेश्वरी, महावीर नगर, रायपुर के सुपुत्र हैं। वे अरुण, प्रदीप एवं दिलीप माहेश्वरी के भतीजे हैं। उनके चयन पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button