Uncategorized
कृष्णा नगर निवासी संजय जैन का दुखद निधन

कृष्णानगर निवासी संजय जैन छावड़ा का निधन
बलौदाबाजार। नगर के कृष्णा नगर निवासी संजय जैन छावड़ा का मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने से परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
वे स्वर्गीय महावीर छावड़ा के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे दो पुत्रियों, एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अजय जैन, प्रवीण जैन, नीरज जैन, धीरज जैन रवि जैन के बड़े भाई थे।
उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर समाजजनों एवं परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



