Uncategorized

नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ (प्रधान कार्यालय बलौदा बाजार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बलौदा बाजार नगर के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सभी समाज के सदस्यों ने भाग लिया

रिपोर्टर- दिलीप माहेश्वरी

बलौदा बाजार। नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ (प्रधान कार्यालय बलौदा बाजार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बलौदा बाजार नगर के ऑडिटोरियम में पहली बार एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आकर्षक व्यवस्था और विविध गतिविधियों ने इसकी भव्यता को विशेष रूप से दर्शाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष लता अजय साहू के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमान टंकराम वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान अशोक जैन के सानिध्य में हुआ। प्रारंभ में गणेश वंदना के साथ सुंदर भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर रायपुर, भिलाई, भाटापारा, बिलासपुर , कसडोल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जैन समाज, सोनी समाज, गुजराती समाज, यादव समाज, साहू समाज, गुप्ता समाज, केशवानी समाज ठाकुर,समाज, ध्रुव समाज,सिंधी समाज, सिख समाज, बंगाली समाज सहित सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली।
रंगारंग प्रस्तुतियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने रैंप वॉक, भरतनाट्यम नृत्य, डी.के.महाविद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स का नाट्य, गीत-संगीत एवं भजन मंडली जीवन सुर-तल द्वारा पंडवानी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला जब एक गर्भवती महिला दीपांशी तुकेश यादव ने रैंप वॉक कर समाज को सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन रुक्मणी यादव एवं यशस्वी साहू व हुसैफ ने किया। आयोजन की सफलता में समिति के सभी सदस्यों श्री लालन प्रसाद गुप्ता,श्री गंगा प्रसाद गुप्ता, श्री कमलेश साहू, श्री गुप्ता जी , श्री परमेश्वर साहू , श्री विष्णु कृपाराम साहू , श्री राजेंद्र साहू, श्रीमती सोमा भट्टर, श्रीमती सविता यदु , श्रीमती प्रीति साहू,पायल भट्टर, श्रीमती पूर्णिमा साहू , श्रीमती रितु दत्त, श्रीमती सीमा साहू , रेना,राधा, जैस्मिन श्री नूतन सेन,श्री ललित साहू ,श्री राजतुकेश यादव, श्री शिवम साहू , श्री अजय साहू,श्री मुकेश साहू एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सम्माननीय सदस्यों का योगदान रहा।
अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल, शैश एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पहचान—ठुमरी टोपी एवं पुतरी हार (सिक्कों की माला) रायपुर इकाई द्वारा अध्यक्ष महोदया लता अजय साहू को भेंट किया गया, जो भावुक पल रहा। साथ ही गर्मी को देखते हुए चिड़ियों के लिए पानी के पात्र एवं दाना वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष लता अजय साहू एवं समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।
Back to top button