*एलपीज़ी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त*
जिले में एलपीज़ी और ऑयल की पर्याप्त उपलब्धता,अब तक 13 प्रकरणों में 44 अवैध सिलेंडर जब्त*

रिपोर्टर दिलीप माहेशरी
- बलौदाबाजार, 30 मार्च 2026/ मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में एल.पी.जी., डीजल, पेट्रोल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत मानिटरिंग करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।जिला कंट्रोल रूम स्थापित कर संपर्क केंद्र का नंबर 9201899925 जारी किया गया है जहाँ नागरिक गैस पेट्रोल डीजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओ का निराकरण करा सकते हैं।
जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के द्वारा एलपीजी,डीजल, पेट्रोल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत मानिटरिंग किया जाएगा। साथ ही इस सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा। प्रतिदिन की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी देनी होगी। इसीतरह सोशल मिडिया मॉनिटरिंग के लिये जिला स्तरीय टीम का भी गठन किया गया है जिसमें अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा क्षत्री, उप संचालक डी. एस. सिदार शामिल है। सोशल मीडिया में भ्रामक या फेक न्यूज पर निगरानी राखी जाएगी एवं सम्बधित पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित 20 गैस एजेंसी में सीसीटीवी के माध्यम से भंडारण और वितरण की समीक्षा की जा रही है कहीं भी गैस पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर किल्लत नहीं है। जिले में खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस के दुरुपयोग से संबंधित 13 प्रकरण दर्ज कर 44 सिलेंडर जब्त किया गया है।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस के दुरुपयोग कालाबाजारी और जमाखोरी के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार चलते रहेगा।
आयल कंपनी के जिला नोडल अधिकारी अनूप पांडे ने बताया पहले सामान्य दिनों में प्रतिदिन 2500 सिलेंडर की बुकिंग होती थी अब यह बढ़कर 4000 सें 5000 हो गया है। जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला के 1.89 लाख कनेक्शनधारी है जिनमे से अधिकांश पहले साल या छह माह तक रिफ़िल नहीं कराते थे अचानक से उनकी बुकिंग आना शुरू हो गया जो जमाखोरी या कालाबाज़ारी की ओर इंगित करती है।
गैस कंपनी के अधिकारी प्रवीण देवगड़े ने बताया कि जिस गैस कंपनी में भीड़ है वो केवाईसी के कारण है बिना केवाईसी के भी गैस नहीं दिया जा रहा । गैस डिलीवरी को 100 % ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है।
क्रमांक /138



