Uncategorized

तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई

भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों पर ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई।
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
भारतीय जनता पार्टी की यह जीत विकास और सुशासन की जीत है – अशोक जैन
बलौदा बाजार।
विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल सहित असम एवं पुडुचेरी में निर्वाचन के परिणाम घोषित होने के साथ ही हिंदुत्व का परचम लहराते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास के साथ जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अराजकता और भय युक्त राजनीति से परे होकर सुशासन और सर्वांगीण विकास पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए अप्रत्याशित परिणाम दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि सबका साथ सबका विश्वास व सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनता ने भाजपा के प्रति अपना भरोसा जताया जिसके फल स्वरुप तीन राज्यों के निकले परिणाम में भाजपा को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, विजय शर्मा जी, केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सहित क्षेत्रीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य के शीर्ष नेताओं के कुशल मार्गदर्शन एवं दी गई जिम्मेदारी पर विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में सजगता व मेहनत के साथ कार्य किया, इसके लिए यह जीत मिली है,सभी को बधाई देते हुए जीत पर हर्ष व्यक्त कर नगर बलौदा बाजार में पटाखे फोड़ते हुए मिठाइयां बांटी गई, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित पार्षद गणों ने भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों पर जीत पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button