
जिला भाजपा बलौदाबाजार का अनमोल ‘रतन’ है शिवरतन .. धुरंधर
दिलीप माहेश्वरी रिपोर्टर
बलौदाबाजार..भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व पूर्व विधायक प्रत्याशी टेसूलाल धुरंधर ने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में शिवरतन शर्मा जी भाजपा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के अनमोल ‘रतन’ और आधारस्तम्भ हैं।उन्होंने आगे कहा कि शिवरतन शर्मा जी को प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने परोक्ष रूप से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों सीट जीतकर इतिहास रचने भाजपा पूरी तरह तैयार है।



