ऑनलाइन दवाई बिक्री के विरोध में दवाई दुकान बंद रही

शासन की मुस्तादी से कोई अप्रिय घटना नहीं घाटी
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार 20 मई को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर में दवा दुकानों का बंद सफल रहा। बलौदा बाजार सहित छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों में मेडिकल स्टोर सुबह से बंद रहे, जिससे दवा बाजार में करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ
संघ से जुड़े व्यापारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और बिना पर्याप्त निगरानी के हो रही होम डिलीवरी के विरोध में यह बंद आयोजित किया गया। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छोटे मेडिकल स्टोरों के अस्तित्व पर खतरा बन रहे हैं तथा कई जगह बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बलौदा बाजार में सुबह से अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं। केवल कुछ अस्पतालों से जुड़ी मेडिकल सुविधाएं और इमरजेंसी सेवाएं सीमित रूप से संचालित हुईं। मरीजों को आवश्यक दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा। विशेष रूप से बुजुर्ग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को शासन के द्वारा निर्धारित इमरजेंसी दवाई दुकानों में दवाई उपलब्ध कराई गई। कई लोग पहले से दवा संग्रह कर चुके थे, लेकिन अचानक जरूरत पड़ने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
बलौदा बाजार में जिले में 565 मेडिकल स्टोर है बलौदा बाजार में 72 मेडिकल स्टोर है सभी ने एकरूपता दिखाते हुए बंद रखा बलौदा बाजार में इमरजेंसी सेवा के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्र मिरि मेडिकल स्टोर आरोग्य मेडिकल स्टोर चंदा देवी हॉस्पिटल श्री राम हॉस्पिटल मैं मरीज की सेवा में उपलब्ध थे



