बलौदाबाजार नगर पालिका परिषद में नवनियुक्त पांच एल्डरमैन ने शपथ ली

बलौदाबाजार नगर पालिका परिषद में नवनियुक्त पांच एल्डरमैन ने शपथ ली
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
अनामिका अग्रवाल ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली
राज्य सरकार द्वारा लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बलौदाबाजार नगर पालिका के लिए अनामिका अग्रवाल सहित पांच एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।अग्रवाल समाज की सक्रिय सदस्य होने के नाते इस मनोनयन और शपथ ग्रहण को अग्रवाल समाज के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।नगर पालिका क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम कोरी ने शपथ दिलाई मुख्य अतिथि के रूप में बलौदाबाजार के विधायक कैबिनेट मंत्री टंक वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन उपाध्यक्ष जितेंद्र महेले विजय केसरवानी सुनीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे
समाज में हर्ष का माहौल:
अनामिका अग्रवाल के एल्डरमैन बनने पर अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे समाज की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया है।बधाई देने वालों का तांता: शपथ ग्रहण के उपरांत अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, स्थानीय पार्षदों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।बलौदाबाजार की नई टीम: जिला मुख्यालय की नगर पालिका में विकास कार्यों और जनभागीदारी को मजबूती देने के लिए अनामिका अग्रवाल के साथ ताराचंद कन्नौजे, नीलम सोनी, दिनेश वर्मा और तारा परसवानी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।एल्डरमैन की भूमिका और महत्वनगरीय प्रशासन नियमों के तहत मनोनीत होने वाले एल्डरमैन शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण राय रखते हैं। एल्डरमैन को नगर पालिका के भीतर विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए अपनी निधि (एल्डरमैन निधि) का उपयोग करने और जनहित के फैसलों में मार्गदर्शन देने का अधिकार होता है। समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि अनामिका अग्रवाल के अनुभवों का लाभ पूरे शहर और समाज के विकास को मिलेगा। बधाई देने वालों में अमीयअग्रवाल कृष्णानंद अग्रवाल देवी दास अग्रवाल श्रद्धानंद अग्रवाल शिव शंकर शिवानंद अग्रवाल अग्रवाल आलोक अग्रवाल अक्षय अग्रवाल दीनदयाल अग्रवाल आकाश अग्रवाल परेश अग्रवाल विनीत अग्रवाल विवेक अग्रवाल देवराज अग्रवाल आनंद अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी



