बलौदा बाजार में पहली बार निकाला ऐतिहासिक मोहम्मदी जुलूस अमन और चैन की दुआ मांगी

बलौदा बाजार में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार। हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईद मिलादुन्नबी बलौदा बाजार में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस सदर बाजार, बस स्टैंड और नेहरू चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों को याद करते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा रजा नगर और मस्जिद अमीने शरीयत में भी परचम भी कुशई की गई जामा मस्जिद में दोपहर लंगर का आयोजन किया गया वही रात में रजा नगर में भी समाज जनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी पिछले 10 दिनों से दरूल शरीफ और मिलाद के कार्यक्रम चल रहे थे सदर रोड स्थित जामा मस्जिद से सुबह बाइक रैली भी निकाली गई जो नगर भ्रमण के बाद दोपहर 12:00 बजे वापस जामा मस्जिद में पहुंची
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।



