चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने यातायात समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा

बलौदा बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक (SP) को एक ज्ञापन सौंपा है.
इस ज्ञापन में मुख्य रूप से यातायात पुलिस द्वारा बाईपास में चेकिंग के दौरान की जा रही अवैध वसूली और प्रताड़ना का विरोध किया गया है. चेंबर ऑफ कॉमर्स का कहना है कुछ दिनों बाद त्यौहार का सीजन आ रहा है इस समय शहर और बाहरी सड़कों पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं, ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यापार प्रभावित हो रहा है पुलिस कार्यवाही से गांव से आने वाले ग्राहक डर के मारे शहर के अंदर नहीं आ रहे हैं प्रमुख प्रभावित मार्ग और बाईपास
शिकायत में विशेष रूप से उन बाईपास मार्गों का जिक्र किया गया है जहाँ से मालवाहक और अन्य भारी गाड़ियों का आवागमन सबसे अधिक होता है:
• सकरी बाईपास
• रिसदा बाईपास
• लटूवा बाईपास
कुकुरदी बाईपास
व्यापारियों की मांग है कि इन बाईपास मार्गों पर गाड़ियों की चेकिंग के नाम पर होने वाली अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए ताकि त्योहारों के इस महत्वपूर्ण सीजन में व्यापार सुचारू रूप से चल सके और माल की आवाजाही में कोई रुकावट न आए.
चेंबर के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल भट्टर वर्तमान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू पीयूष मिश्रा अभिषेक तिवारी उमेश अग्रवाल दिलीप माहेश्वरी पत्रकार शंकर दुलानी राजेश केसरवानी मनीष हरीमांनी आयुष बरनवाल नेतराम वर्मा मनोज आदि सदस्यो उपस्थित थे



