Uncategorized

अग्रवाल समाज ने धूमधाम से बनाया दीपावली मिलन समारोह

अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह
संगठन की मजबूती में ही समाज की ताकत, एकजुटता से समाज को मिलेगी नई दिशा : नरेश केडिया

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। दीपावली पर्व के उल्लास और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के उद्देश्य से बलौदाबाजार अग्रवाल समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोकड़ी मार्ग स्थित राधा कुंज में आयोजित इस समारोह में अग्रवाल समाज के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। सर्वप्रथम पूजन किया गया उसके पश्चात खेलकूद में कुर्सी दौड़ होजी खेल खेला गया आए सभी वरिष्ठ सदस्यों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश केडिया ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता और संगठन की शक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही ताकत होती है। जब संगठन मजबूत रहेगा, तभी समाज भी मजबूत बनेगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूती के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। अग्रसेन जयंती में कमेटी का गठन किया गया जिस पर नरेश केडिया को अग्रवाल समाज का अध्यक्ष चुना गया कार्यक्रम में महेश अग्रवाल बुधराम अग्रवाल नवल अग्रवाल गोपाल राजकुमार राजेश संतोष दिनेश मनोज प्रवीण केडिया कमल अग्रवाल कुश केडिया नवीन संतोष तुषार शुभम एवं बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाएं उपस्थित थी

Dilip Maheshwari

khabar-bharti.in पर हम आपके लिए सबसे पहले और सबसे सटीक समाचार लाते हैं। चाहे राजनीति हो, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी या ट्रेंडिंग अपडेट — यहाँ आपको हर वो खबर मिलेगी जो आपके लिए ज़रूरी है। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचाई जाए।

Related Articles

Back to top button